BLA ने कोस्ट गार्ड कैंप में किया फिदायीन हमला, मारे गए 30 पाकिस्तानी फौजी

संगठन ने अपने बयान में दावा किया है कि अब तक 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. BLA का यह भी कहना है कि मलबे में दबे लोगों और घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
BLA ने पाकिस्तान आर्मी पर भविष्य में भी ऐसे हमलों की धमकी दी है.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले के जिवानी इलाके में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के पनवान कैंप पर फिदायीन हमला किया. संगठन का कहना है कि इस हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी फौजी मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता जीयंद बलोच के नाम से जारी बयान में कहा गया है कि यह हमला 3 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:32 बजे किया गया. संगठन के मुताबिक, उसके मजीद ब्रिगेड से जुड़े फिदायीन हमलावर अत्ताउल्लाह बलोच उर्फ अजमल ने विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जिवानी क्षेत्र के पनवान स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स कैंप के भीतर पहुंचाकर विस्फोट कर दिया.

भारी नुकसान पहुंचाने का दावा

बयान में दावा किया गया है कि धमाका इतना जोरदार था कि कैंप को भारी नुकसान पहुंचा और उसकी अधिकांश संरचना मलबे में तब्दील हो गई. BLA का कहना है कि विस्फोट के तुरंत बाद उसके फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने चारों तरफ से कैंप पर हमला किया.

संगठन के अनुसार, धमाके में बच गए सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी मुठभेड़ में निशाना बनाया गया.

Advertisement

'आगे भी हमले होते रहेंगे'

बयान में आगे कहा गया है कि इस पूरे ऑपरेशन का विस्तृत ब्यौरा और वीडियो जल्द ही संगठन के आधिकारिक माध्यमों से जारी किया जाएगा. इसके साथ ही BLA ने यह भी कहा है कि वह बलूचिस्तान की 'आजादी' की अपनी मांग को लेकर ऐसे हमले जारी रखेगा.

फिलहाल, BLA के इन सभी दावों की किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान सरकार या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी इस खबर लिखे जाने तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिंधु जल संधि को लेकर मुनीर-शहबाज बेचैन, पाकिस्तान को मान लेना चाहिए कि दाल अब गलने वाली नहीं

Featured Video Of The Day
Men's Health: एक खामोश Crisis
Topics mentioned in this article
Pakistan
BLA