3 घंटे में 3 जहाजों पर हमले, होर्मुज पार कर रहे भारतीय टैंकरों के साथ क्रूज शिप को भी नहीं बख्शा

UKMTO के मुताबिक, ईरानी सेना ने बिना किसी चेतावनी के भारतीय टैंकर पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस घटना के करीब 2 घंटे बाद दूसरे भारतीय जहाज पर शायद मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ. इससे उसके कुछ कंटेनरों को नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

दुनिया में तेल और गैस के प्रमुख समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास शनिवार को हालात काफी तनावपूर्ण हो गए. ईरान ने पहले होर्मुज खोलने का ऐलान किया. जब जहाज आगे बढ़ने लगे तो ईरानी सेना ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान 3 जहाजों पर फायरिंग भी की गई. इनमें से दो भारत के जहाज थे. तीसरा जहाज एक क्रूज शिप था. समुद्री व्यापार पर नजर रखने वाली ब्रिटेन की संस्था यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इस पूरी घटना का ब्यौरा दिया है. 

पहला हमलाः भारत टैंकर पर गोलीबारी

जहाजों पर हमले की ये तीनों घटनाएं शनिवार को करीब 3 घंटे के अंतराल पर हुईं. UKMTO ने बताया कि पहले हमले की सूचना उसे भारतीय समयानुसार दोपहर 2.50 बजे मिली. ये हमला ओमान से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुआ. इस दौरान तेल टैंकर को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना (IRGC) की दो गन बोट्स अचानक जहाज के करीब आ गईं. बिना किसी रेडियो चेतावनी या बातचीत के उन्होंने टैंकर पर गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि हमले में जहाज और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं. बताया जाता है कि इस जहाज पर भारत का झंडा लगा था. 

देखें- भारत के 14 जहाजों के काफिले को ईरानी गार्ड्स ने होर्मुज में घेरा, 2 पर गोलीबारी की; क्या कैसे हुआ, जानें पूरी कहानी

दूसरा हमलाः कंटेनर पर प्रोजेक्टाइल से वार

इस कुछ देर बाद भारत के एक और जहाज को ईरानी सेना ने निशाना बनाया. शनिवार शाम 4:55 बजे ये हमला ओमान तट से 46 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में हुआ.  UKMTO को सूचना मिली था कि इस सुपर टैंकर पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल (शायद मिसाइल या ड्रोन) से हमला किया गया. इस हमले से जहाज पर लदे कुछ कंटेनरों को नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि हमले के बाद जहाज पर आग नहीं लगी और पर्यावरण को भी किसी खतरे की सूचना नहीं है.

Advertisement

तीसरा हमलाः क्रूज शिप के पास धमाका

ईरानी गार्ड्स का तीसरा हमला एक क्रूज शिप के पास हुआ. शाम के 5:38 बजे शिप के कैप्टन ने UKMTO को बताया कि जब शिप ओमान के तट से 5.5 किलोमीटर की दूरी पर था, उसी समय जहाज के बिल्कुल करीब पानी में कुछ गिरने या धमाके जैसी हलचल देखी गई. 

देखें- होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे भारतीय जहाज को जब ईरानी नेवी ने भेजा वापस, VIDEO आया सामने

Advertisement

भारत आ रहे 14 जहाजों को समंदर में घेरा

पीटीआई की रिपोर्ट बताती है कि ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ऐलान के बाद भारत आ रहे 14 जहाजों ने स्ट्रेट पार करने की कोशिश की थी, लेकिन ईरानी सेना ने रास्ते में इन्हें घेर लिया और वापस जाने पर मजबूर कर दिया. इसी दौरान दो जहाजों पर फायरिंग की गई. हमले के बाद 13 जहाज तो वापस लौट गए, लेकिन तेल टैंकर खाड़ी से निकलने में सफल रहा, जो अब भारत की ओर बढ़ रहा है. 

जहाजों पर हमले से भारत खफा  

भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को तलब किया और गहरी चिंता जताई. भारत ने ईरान को याद दिलाया कि उसने पहले भी होर्मुज से भारत के जहाजों को निकलने का सुरक्षित रास्ता दिया था. भारत के विदेश सचिव ने राजदूत से भारतीय जहाजों को निकलने का रास्ता देने का आग्रह किया है. 

देखें- होर्मुज पर ईरान और सख्त, रास्ता खोलने के लिए लगाई शर्त, फीस लेकर देगा जहाजों को सर्टिफिकेट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Ceasefire के बीच Trump की नई धमकी, ईरान पर फिर बम बरसाएगा अमेरिका? | Iran War News
Topics mentioned in this article