भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की बात होती है तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ का नाम आता है. लेकिन बात करें पहले भोजपुरी सुपरस्टार की तो नाजिर हुसैन का नाम अमर है, जिन्होंने केवल बॉलीवुड में ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने ही भोजपुरी फिल्मों की नींव रखी, जिनकी पहली भोजपुरी फीचर फिल्म 64 साल पहले आई थी. इस फिल्म की खास बात यह थी कि 7 सुपरहिट गानों को बॉलीवुड के जाने माने सिंगर्स लता मंगेशकर, ऊषा मंगेशकर, सुमन कल्याणपुर और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. वहीं आज यह फिल्म अपने गानों के लिए जानी जाती है.
भोजपुरी सिनेमा की पहली फीचर फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो' है, जो भोजपुरी सिनेमा की पहली फीचर फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म ने भोजपुरी भाषा को बड़े पर्दे पर पहचान दिलाई थी. यह 1962 में रिलीज हुई थी, जिसे विश्वनाथ प्रसाद शाहाबादी ने प्रोड्यूस किया था और कुंदन कुमार ने डायरेक्ट किया था. जबकि लेखक नजीर हुसैन थे. कहा जाता है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नजीर हुसैन को भोजपुरी में फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया था.
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो की कास्ट और कहानी
फिल्म में कुमकुम, असीम कुमार, नजीर हुसैन, हेलेन, पद्मा खन्ना, रामायण तिवारी, भगवान सिन्हा अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित थी, जिसमें अमीर परिवार का लड़का श्याम और गरीब परिवार की लड़की सुमित्री से प्यार हो जाता है. लड़के के पिता, जो एक साहूकार हैं. दहेज की मांग करते हैं. लेकिन श्याम इसका विरोध करता है और शादी न कर पाने के कारण श्याम घर छोड़ देता है. वहीं सुमित्री की शादी एक 60 साल के आदमी से हो जाती है. लेकिन उसके पति की मौत हो जाती है, जिसके बाद उसके ससुराल वाले उसके साथ बुरा बर्ताव करते हैं. हालांकि वह आत्महत्या की कोशिश करती है. लेकिन वह बच जाती है और डांसर का काम करने लगती है. लेकिन श्याम उसे ढूंढ लेता है और उससे शादी कर लेता है.
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो के 7 अमर गीत
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबों काम म्यूजिक चित्रगुप्ता ने दिया था. जबकि बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. इसके 7 गाने इस प्रकार है...
"गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो" (लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर)
"सोनवा के पिंजरा में" (मोहम्मद रफी)
"मोरे करेजवा मेन पीर" (लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर)
"काहे बांसुरिया बजाइले" (हैप्पी) (लता मंगेशकर)
"अब तो लगत मोरा सोलव्वा साल" (सुमन कल्याणपुर)
"लुक छुक बदरा" (लता मंगेशकर)
"काहे बांसुरिया बजाइले" (सैड) (लता मंगेशकर)
ये भी पढ़ें- कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं