Mirzapur 3 Trailer: प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर के तीसरे सीजन का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित, इस फैन-फेवरेट सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्यूली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित एक शानदार कलाकार समूह शामिल है. सीजन 3 के साथ, दांव और भी ऊंचे हो गए हैं और कैनवास बड़ा हो गया है. यह दस-एपिसोड की सीरीज विशेष रूप से 5 जुलाई, 2024 से प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी.
मिर्जापुर 3 ट्रेलर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिर्जापुर 3 के निर्देशक और कार्यकारी निर्माता गुरमीत सिंह ने कहा, 'मिर्जापुर के पहले दो सीजन भारत में स्ट्रीमिंग स्पेस में क्राइम थ्रिलर शैली के लिए गेम चेंजर साबित हुए. मिर्जापुर 3 के साथ, हम इस गति को बनाए रखने और कथा को एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, प्रत्येक किरदार के जीवन के नए पहलुओं और आयामों की खोज कर रहे हैं, जिसमें नई साजिश की उलझनें भी शामिल हैं. हम बेहद उत्साहित हैं कि फैन्स नए सीजन में मिर्जापुर के सिंहासन के लिए होने वाले संघर्ष को देख सकेंगे. दांव और भी ऊंचे हो गए हैं और कैनवास निश्चित रूप से बड़ा हो गया है. साढ़े तीन साल के अंतराल के बाद, हम, अपने दर्शकों की तरह, प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर 3 के वैश्विक प्रीमियर का और इंतजार नहीं कर सकते.'
बता दें कि मिर्जापुर 3 निर्देशक गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर हैं जबकि कार्यकारी निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया और गुरमीत सिंह हैं. मिर्जापुर की कहानी अपूर्व धर बडगईयन, अविनाश सिंह तोमर, अविनाश सिंह और विजय नारायण वर्मा ने लिखी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं