लुधियाना के जवाहर नगर कैंप इलाके में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना नाबालिगों के वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर रही है.