मुंबई (Mumbai) के माझगांव इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर (Yusuf Pathan Father In Law) और साले समेत अन्य रिश्तेदारों को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सड़क पर कार से पानी उड़ने के मामूली विवाद में यूसुफ पठान के साले शोएब खान और ससुर खालिद खान ने पीड़ित यूसुफ आसिफ खान और उनके परिवार पर बेसबॉल बैट (Baseball Bat) और बांस के डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट (Assault) में पीड़ित के भाई का हाथ फ्रैक्चर हो गया और मामा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV Footage) में कैद हो गई है। भायखला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS, 2023 की कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। देखिए NDTV India के सिद्धार्थ प्रकाश की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।