दिल्ली में यमुना ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

  • 35:02
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2023
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को बढ़कर 207.83 मीटर पर पहुंच गया था. यह 1978 के बाद यहां यमुना में पानी का सबसे ज्यादा स्तर है, जिसके कारण डूब क्षेत्र में आने वाले इलाकों में पानी बढ़ गया है. यमुना का पानी उत्तरी दिल्ली की एक प्रमुख सड़क तक आ गया है. कश्मीरी गेट, रिंग रोड, आईटीओ पर भी पानी भर गया. पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने के कुछ रास्तों पर भी यमुना का पानी आने लगा .

संबंधित वीडियो