उत्तराखंड के रामनगर में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से एक महिला नदी के बीच में फंस गई। मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने महिला को रस्सी के सहारे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, तेज बहाव की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह महिला को किनारे पर लाया गया।