कांग्रेस पार्टी को एक नया कप्तान मिल गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को 6825 वोट से हराया. शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं. सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कई नेता ने खडगे को बधाई देने पहुंचे. शशि थरूर ने भी बधाई दी है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि हजार साथियों का साथ मिलना भी सम्मान की बात है.