Bharat Ki Baat Batata Hoon | Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. इसी बीच पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की एक चिट्ठी सामने आई है. इस पत्र के जरिए चंपत राय ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है. हालांकि, इन सब विवादों के बीच अयोध्या में रामलला की आरती पहले की तरह भव्य और दिव्य रूप से जारी है. लेकिन चढ़ावा चोरी की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है. श्रद्धालुओं का भरोसा दोबारा मजबूत करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट लगातार प्रयास कर रहा है. धार्मिक संतों और श्रद्धालुओं की भी यही अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई जल्द सामने आए.