खामेनेई के नाम, एकजुट हुआ ईरान!

  • 6:57
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

Sucherita Kukreti | Khamenei Funeral: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. उनके आखिरी दीदार के लिए तेहरान में श्रद्धालुओं और समर्थकों का लगातार जुटना जारी है. अली खामेनेई का पार्थिव शरीर अब शिया समुदाय के सबसे प्रमुख धार्मिक शहरों में से एक कोम पहुंच चुका है, जहां लाखों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला भी ले जाया जाएगा, ताकि वहां के लोग भी अपने सुप्रीम लीडर के अंतिम दर्शन कर सकें. अपने नेता को आखिरी विदाई देने के लिए तेहरान समेत कई शहरों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है और अंतिम संस्कार को लेकर पूरे क्षेत्र में गहरा भावनात्मक माहौल बना हुआ है.

संबंधित वीडियो