Sucherita Kukreti | Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया. इस पूरे मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम भक्तों के नाम एक पत्र लिखा है. चंपत राय ने कहा कि जैसे ही एसआईटी की रिपोर्ट सामने आएगी, वह क्रमवार तरीके से पूरी जानकारी राम भक्तों के सामने रखेंगे. उन्होंने पत्र में लिखा कि उन पर निराधार और अनर्गल आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों के बीच उन्होंने फिलहाल मौन धारण कर लिया है, लेकिन समय आने पर हर आरोप का जवाब देंगे. चंपत राय ने यह भी कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है और उन्हें विश्वास है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी.