Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे से आए चर्चित केतन मर्डर केस (Pune Ketan Murder Case) में हर दिन ऐसे चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर आम जनता तक को हैरान कर दिया है। पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस हत्याकांड की परतें खुलती जा रही हैं। अब सूत्रों के हवाले से एक बेहद सनसनीखेज दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन ने केतन की हत्या से करीब 4 महीने पहले ही गुपचुप तरीके से शादी (Secret Marriage) कर ली थी।