उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई भारी बारिश के बाद सेक्टर-62 स्थित लेबर चौक पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण क्षेत्र में यातायात धीमा पड़ गया और कई जगहों पर लंबा जाम देखने को मिला.