दलाई लामा के बाद...चीन का 'अगला गेम प्लान' लीक!

  • 8:06
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

China Buddhism News: बौद्ध जगत में भारत के बढ़ते प्रभाव से बेचैन चीन अब कौन-सा नया खेल खेल रहा है? युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं जीते जाते. कुछ युद्ध इतिहास से जीते जाते हैं, कुछ संस्कृति से और कुछ आस्था से. आज एशिया में एक ऐसी ही जंग चल रही है, जिसमें न मिसाइलें हैं, न टैंक, न बारूद और न ही ड्रोन. लेकिन दांव पर 50 करोड़ से अधिक बौद्ध अनुयायियों का विश्वास और प्रभाव है.
यह ऐसी लड़ाई है जो सीमाओं पर नहीं, बल्कि मठों, विश्वविद्यालयों और धार्मिक केंद्रों के माध्यम से लड़ी जा रही है. भगवान बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा और शांति का संदेश दिया था, लेकिन आज उनकी विरासत 21वीं सदी की सबसे बड़ी सॉफ्ट पावर प्रतिस्पर्धाओं में से एक बन चुकी है.

संबंधित वीडियो