बंगाल चुनाव के बीच एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ने कहा कि उन्हें एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी पंसद हैं. वह उनका भाषण सुनते हैं और उनसे प्रभावित हैं. उनके अनुसार, असली नेता वही होता है जो बिना लाग‑लपेट के जनता से बात करे. पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर इन दिनों अवैध माइग्रेशन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में हैं. जैसे‑जैसे चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है, वैसे‑वैसे इस मुद्दे को लेकर आरोप‑प्रत्यारोप भी तेज होते दिखाई दे रहे हैं.
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सीमापार से होने वाला अवैध आवागमन स्थानीय रोज़गार के अवसरों पर सीधा असर डालता है. उनका तर्क है कि सीमित संसाधनों वाले इलाकों में जब आबादी अचानक बढ़ती है, तो इसका दबाव स्थानीय युवाओं की नौकरियों और दैनिक मजदूरी पर पड़ता है.