Bengal Election Results 2026: असम और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने सियासी तस्वीर बदल दी है. असम में बीजेपी 126 में से 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस पीछे नजर आ रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी 100 सीटों से नीचे सिमटती दिख रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि एंटी‑इन्कंबेंसी, भ्रष्टाचार के आरोप, वोटरों का मुद्दों पर मतदान और हिंदू वोट कंसॉलिडेशन जैसे कई फैक्टर्स ने यह बड़ा उलटफेर किया है. भवानीपुर मतगणना केंद्र पर बढ़ते तनाव, आरोप‑प्रत्यारोप और सरकार गठन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.