MK Stalin On delimitation: क्या 2026 के बाद होने वाला लोकसभा सीटों का परिसीमन दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ अन्याय होगा... क्या इस परिसीमन के बाद संसद में दक्षिण भारत के राज्यों की राजनीतिक ताक़त कम कर दी जाएगी... क्या राजस्व में उनका हिस्सा घटा दिया जाएगा... क्या देश के अहम मसलों और फ़ैसलों पर दक्षिण भारतीय राज्यों की आवाज़ का असर कम हो जाएगा... क्या ये परिसीमन संघवाद पर चोट होगा... क्या लोकतंत्र के लिहाज़ से दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ अन्याय होने जा रहा है... ये सारे सवाल इसलिए क्योंकि इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों ख़ासतौर पर तमिलनाडु में कई राजनीतिक दल काफ़ी आक्रोश में हैं... मामला है लोकसभा सीटों के परिसीमन का...