जंग के बीच ईरान की हिट लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल?

  • 7:10
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

Syed Suhail | Iran US War: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और जवाबी हमलों का दौर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने लगा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए खुद को वैश्विक व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा का संरक्षक बताया है. ट्रंप का कहना है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक गलियारों की सुरक्षा अब अमेरिका सुनिश्चित करेगा और इसके बदले वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूला जाएगा. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए उसके व्यापारिक नेटवर्क और उससे जुड़े जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. दूसरी ओर, ईरान से जुड़े एक अखबार में प्रकाशित कथित सूची ने भी हलचल मचा दी है. रिपोर्टों के अनुसार, इस सूची में दुनिया के कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी चर्चा में है.

संबंधित वीडियो