White House Shooting: वाइट हाउस परिसर के पास अंधाधुंध फायरिंग! ओवल ऑफिस के अंदर ही मौजूद थे Trump

White House Attacked: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित वाइट हाउस (White House) परिसर से एक बेहद चौंकाने वाली और सुरक्षा व्यवस्था को हिला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। वाइट हाउस कॉम्पलेक्स के ठीक बाहर सुरक्षा चेकपॉइंट के पास अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी और तनाव का माहौल पैदा हो गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस वक्त यह हमला और गोलीबारी हुई, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के भीतर ही ओवल ऑफिस (Oval Office) में मौजूद थे और ईरान से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दों पर रणनीतिक वार्ता कर रहे थे। 

संबंधित वीडियो