Gautam Adani On World Labour Day: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज 1 मई, शुक्रवार को 'विश्व श्रमिक दिवस' के अवसर पर ग्रुप के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और सहयोगियों को संबोधित करते हुए भविष्य का एक महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया. 'अपनी बात, अपनों के साथ' संवाद के माध्यम से उन्होंने समूह के संचालन में तीन बड़े बदलावों (Transformations) की घोषणा की, जिनका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करना और कर्मचारियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है. गौतम अदाणी ने समूह की कार्यप्रणाली को 'पंचतत्व' के रूप में परिभाषित किया, जो एक मजबूत और संवेदनशील संस्था की नींव रखते हैं. उन्होंने मुंद्रा और खावड़ा में काम करनेवालों के लिए 50,000 एयरकंडीशन्ड आवास बनाए जाने के बारे में जानकारी दी. साथ ही मुंद्रा में बनाए जा रहे एक बहुत बड़े क्लाउड किचन के बारे में भी बताया, जहां हर दिन करीब एक लाख लोगों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार होगा.