West Bengal Elections 2026: रात 12 बजे तक स्ट्रांग रूम में रहीं ममता, EVM पर मच गया बवाल | TMC | BJP

West Bengal Election Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, अब नतीजों का इंतजार है. इससे पहले बीती रात EVM से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर सियासी संग्राम देखने को मिला. उत्तरी कोलकाता की दो सीटों से TMC के उम्मीदवार कुणाल घोष और डॉ. शशि पांजा ने स्ट्रॉन्ग रूम में रखी EVM से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों से बात की तो उन्हें जानकारी नहीं दी गई. कथित छेड़छाड़ के आरोपों पर टीएमसी ने एक सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया. टीएमसी नेताओं ने खुदीराम अनुशीलन केंद्र परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. 

संबंधित वीडियो