मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज हादसे ने सभी को झकझोर दिया है. अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. डाइवर्स लगातार पानी में उतरकर शवों की तलाश कर रहे हैं और कई परिजन अपनों के इंतजार में हैं. SDRF, NDRF, सेना और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं, लेकिन वक्त के साथ उम्मीदें कम होती जा रही हैं.