West Bengal violence, East Midnapore fire: पूर्वी मेदिनीपुर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां करीब 60 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. यह घटना नए सीएम शुभेंदु अधिकारी के गृह जिले में हुई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है. स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन लपटें इतनी भीषण थीं कि कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.
इस मामले में टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं, जबकि राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. घटना ने एक बार फिर बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.