NEET Exam की साख पर फिर संकट, Rajasthan में फिर Paper Leak का शक | BREAKING NEWS

NEET 2026 परीक्षा को लेकर एक बार फिर पेपर लीक की आशंका ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है. जांच कर रही एसओजी के मुताबिक परीक्षा से पहले एक तथाकथित “सैम्पल पेपर” सामने आया था, जिसके करीब 125 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिलते-जुलते पाए गए. बताया जा रहा है कि यह पेपर परीक्षा से कई दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच चुका था और व्हाट्सऐप के जरिए तेजी से फैलाया गया.

हालांकि फिलहाल अधिकारियों ने सीधे तौर पर पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है. एनटीए ने भी किसी गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ कराई गई थी. अब सवाल यह है कि यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.
 

संबंधित वीडियो