Tension in Falta: फालटा में फिर से मतदान के दौरान हिंसा, वोटरों को कौन धमका रहा है?

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल में मतदान खत्म होने के बाद भी सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण 24 परगना के पाल्टा विधानसभा क्षेत्र के हासिम नगर में तनाव की स्थिति देखी गई, जहां लोगों ने टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान और उनके समर्थकों पर वोटर्स को प्रभावित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं का कहना है कि उन्हें डराया‑धमकाया जा रहा है और सुरक्षा के साथ पुनर्मतदान कराया जाए. हालात को देखते हुए इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन भी लगाए गए हैं.

इसी बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी है. डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में भारी मतदान दर्ज किया गया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना कर्मियों की नियुक्ति को लेकर टीएमसी की याचिका खारिज करते हुए चुनाव आयोग के अधिकार को सही ठहराया है. अब पूरे राज्य की नजर 4 मई पर टिकी है, जब ईवीएम खुलेंगी और बंगाल के जनादेश की तस्वीर साफ होगी.

संबंधित वीडियो