West Bengal Vote Counting: पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव इतिहास के सबसे कम हिंसा वाले माने जा रहे हैं. इसी बीच रिपोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फाल्टा सहित जिन 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है, वहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग प्रक्रिया पर उठे सवालों को खारिज करते हुए CEO ने कहा कि तीन‑स्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और तय प्रोटोकॉल के तहत हर कार्रवाई हो रही है. पोस्टल बैलेट, EVM सुरक्षा और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है.
चुनाव आयोग का साफ संदेश है—फ्री एंड फेयर इलेक्शन के साथ‑साथ फ्री एंड फेयर काउंटिंग भी सुनिश्चित की जाएगी. अब सभी की निगाहें 4 तारीख की मतगणना पर टिकी हैं, जब बंगाल के राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ होगी.