वोटिंग प्रतिशत को लेकर पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है. दोपहर 3 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया है. अब तक राज्य में 78% से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है. दोपहर 1 बजे तक जहां करीब 60% मतदान हुआ था, वहीं अगले दो घंटों में वोटिंग की रफ्तार और तेज हो गई. अब सबकी नजरें शाम के अंतिम आंकड़ों पर टिकी हैं—क्या इस बार पहले चरण का 93% का रिकॉर्ड टूटेगा? दूसरे चरण में कड़ी टक्कर के बीच जिलावार मतदान प्रतिशत भी जल्द सामने आएगा.