Bengal Modi Bangladesh Tension: बंगाल में EXIT POLL के नतीजों से बांग्लादेश को टेंशन, बीजेपी सरकार आने से घबराया सांसद

Bengal Modi Bangladesh Tension: पश्चिम बंगाल चुनाव के एक्सिट पोल ने सिर्फ राज्य की राजनीति में ही हलचल नहीं मचाई, बल्कि इसका असर पड़ोसी बांग्लादेश तक देखने को मिला है. ज्यादातर एक्सिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद बांग्लादेश की संसद में भी चिंता जताई गई है.
बांग्लादेश के एक सांसद ने संसद में बयान देते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो इसका असर उनके देश पर पड़ सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि इससे अवैध घुसपैठ और शरणार्थियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
इधर बंगाल में टीएमसी जहां एक्सिट पोल के नतीजों को नकार रही है, वहीं बीजेपी समर्थक इन्हें जनादेश का संकेत बता रहे हैं. घुसपैठ और नागरिकता का मुद्दा चुनाव के बाद और गरमा सकता है. 4 मई को आने वाले नतीजों पर अब सबकी नजर टिकी है. 

संबंधित वीडियो