Bengal Elections Ground Report: कैमरे पर न बोलने वाले बंगाल के वोटर ने किसे जिता दिया?

West Bengal Elections Manogya Loiwal Ground Report: बंगाल चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है. रिपोर्टर मनोज्ञा लोईवाल का कहना है कि इस बार चुनाव आयोग अपना काम कर चुका है और असली किंग मेकर जनता है. खासकर महिलाएं अपने वोट को लेकर पूरी तरह खामोश हैं और किसी को भी नहीं बता रहीं कि उन्होंने किसे वोट दिया है. बंगाल जैसे मल्टी‑लेयर्ड राज्य में हर किलोमीटर पर मिज़ाज बदल जाता है, ऐसे में पोस्टर, शोर और कैमरे के बयान कई बार धोखा दे सकते हैं. महिला वोट, बदलाव की चाह, और अलग‑अलग एजेंसियों के बिल्कुल उलट अनुमान—सब मिलकर इस चुनाव को बेहद रोचक और अनिश्चित बना रहे हैं.

संबंधित वीडियो