पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बीच रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया है. दोपहर 1 बजे तक राज्य में 62.2% वोटिंग हो चुकी है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले काफी ज्यादा है. बंपर मतदान के बीच हिंसा, आरोप‑प्रत्यारोप और सियासी बहस भी तेज है. वोटर टर्नआउट किसके पक्ष में जाएगा और सत्ता की दिशा क्या होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.