पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. एक तरफ “परिवर्तन” की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ “दीदी रिटर्न्स” के दावे. एनडीटीवी के लिए मनोरंजन भारती और मनोज्ञा लोईवाल की ग्राउंड रिपोर्ट्स में बता रहे हैं कि मुकाबला बेहद कांटे का है. बीजेपी की सीटें बढ़ती दिख रही हैं, वहीं 15 साल की एंटी‑इनकंबेंसी के बावजूद टीएमसी अपने कोर वोट बैंक पर भरोसा जता रही है. शांतिपूर्ण मतदान, रिकॉर्ड वोटिंग, महिलाओं की निर्णायक भूमिका और SIR जैसे नए फैक्टर्स ने चुनाव का खेल बदल दिया है. आख़िर जीत किसकी होगी? क्या महिला वोटर बनेगी किंगमेकर? पूरी सियासी तस्वीर और ज़मीनी विश्लेषण इस वीडियो में देखें.