West Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में तय होगा कि बंगाल की कमान किसके हाथों में होगी। भवानीपुर के 'जायंट किलर' शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।