दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है. जिससे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ. वहीं लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है.