दिल्ली के कमला नगर मार्केट में करोड़ों की दुकान और 1-3 लाख रुपये किराया, लेकिन मंगलवार की बारिश में इन दुकानों में पानी भरने से हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. लोग खुद ही पानी बाहर निकाल रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि हर बारिश में यहां का हाल ऐसा ही होता है. प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं होता है. देखिए रवीश रंजन शुक्ला की ग्राउंड रिपोर्ट