राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लॉकडाउन एक ऐसा फैसला है जो कोई भी सरकार स्वेच्छा से नहीं लेती है. यह बहुत कठिन फैसला होता है सरकार के लिए.एक तरफ लोगों की जान है और दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था है. भारत में सबसे ज्यादा लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. अगर लॉकडाउन कुछ राज्यों में हो और कुछ में न हो तो फिर इसका मतलब नहीं रह जाएगा. पायलट ने कहा कि सरकार जल्द रेंडम टेस्टिंग शुरू करने वाली है.