कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया है.
राहुल ने नोटबंदी के मुद्दे पर कहा कि अमीरो के यज्ञ में गरीबों की बलि चढ़ाई जा रही है. उन्होंने सरकार से पांच सवाल भी किए. उधर सरकार लगातार राहुल का जवाब देने में जुटी है. उसने कांग्रेस से पूछा है कि उद्योगपतियो के कर्ज क्यों माफ किए थे और कांग्रेस के कार्यकाल में कितने किसानों ने अपनी जान दी थी.