अब कनॉट प्लेस में खुदाई का आलम शायद ही देखने को मिले। बार−बार डेडलाइन फेल होने के बाद आखिरकार एनडीएमसी और इआईएल ने वह सुरंग तैयार कर ली है, जिसके जरिये कनॉट प्लेस के लोगों को सर्विस मिला करेगी। पानी, बिजली और टेलीफोन की सर्विस अब अंडरग्राउंड हो गई है।