चुनाव आयोग बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे को नोटिस जारी कर उस टिप्पणी पर जवाब देने को कहेगा, जिसमें मुंडे ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह राशि चुनाव में खर्च की आयोग की निर्धारित सीमा से कई गुणा ज्यादा है।