वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में आज फिर होगी सुनवाई 

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में आज दोपहर बाद बनारस की जिला अदालत में फिर सुनवाई होगी. एडवोकेट कमिश्नर पर उठाए गए मसले पर अदालत कोई फैसला ले सकती है. 
हिंदू पक्ष की एक एप्लीकेशन में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जाने ताला खुलवाने और बेरिकेडिंग के अंदर जाकर जांच करने की मांग पर आज मुस्लिम पक्ष को अपना जवाब दाखिल करना है. इन तमाम बिंदुओं पर हमारे सहयोगी अजय सिंह ने हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन से बातचीत की. 

संबंधित वीडियो