Sonam Raghuvanshi bail: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को शिलॉंग कोर्ट से जमानत मिल गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले से सबसे गहरा आघात राजा रघुवंशी के परिवार को लगा है, जिन्होंने शादी के तुरंत बाद अपने बेटे को खो दिया था.
परिवार का आरोप है कि हनीमून के दौरान सोनम रघुवंशी ने साजिश रचकर राजा की हत्या करवाई. अदालत से जमानत मिलने के बाद परिवार में भारी नाराज़गी है. राजा की मां उमा रघुवंशी और भाई का दर्द और गुस्सा उनके बयानों में साफ नजर आता है.
राजा की मां ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा था, लेकिन सोनम को जमानत मिलना उनके लिए बड़ा झटका है. उन्होंने गोविंद रघुवंशी को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही प्रधानमंत्री से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की अपील भी की गई है.
इस वीडियो में देखिए: