गाजियाबाद में भीषण आग, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में मचा हड़कंप, मिनटों में खाक हुए 6-7 फ्लैट

  • 5:12
  • प्रकाशित: अप्रैल 29, 2026

गाजियाबाद से बड़ी और डरावनी खबर सामने आई है. इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ऊपरी मंजिल के फ्लैट से शुरू होकर कई फ्लोर तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में काला धुआं छा गया. मौके पर 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां तैनात हैं और आग बुझाने का अभियान जारी है. सोसाइटी को खाली करा लिया गया है और फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट और एसी ब्लास्ट बताई जा रही है.

संबंधित वीडियो