कोरोना (Coronavirus) का टीका कब लें और कैसे लें, इसको लेकर सवाल उठते रहे हैं. आज सरकार ने विशेषज्ञों की नई सिफारिश मान ली है. इसके तहत अब कोरोना से ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाया जा सकता है. अगर आपने एक डोज ली है और फिर कोरोना हो जाता है तब ठीक होने के तीन महीने बाद ही दूसरी डोज ले सकते हैं. नई बात यह है कि अब दूध पिलाने वाली मांओं को भी टीका देने की बात कही गई है.