यूपी : मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा, दो की मौत हो | Read

  • 3:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2021
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा और आगजनी हुई है. प्रदर्शन में कई किसान जख्मी हुए हैं. किसान संगठनों का कहना है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियां किसानों पर चढ़ा दी गई. किसानों का कहना है कि इसमें दो किसानों की मौत हो गई, जबकि आठ जख्मी हो गए. हालांकि, लखीमपुर खीरी प्रशासन की ओर से किसानों की मौत और जख्मी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

संबंधित वीडियो