'यूपी के होंगे 4 टुकड़े', ओपी राजभर ने NDTV को बताया- क्‍यों कहीं ऐसी बात?

  • 7:54
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कई मुद्दे उठ रहे हैं. इनमें आरक्षण का मुद्दा सबसे ज्‍यादा सुनाई दे रहा है. सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर लखनऊ से एनडीटीवी इंडिया पर लाइव जुड़े और अपने उस बयान पर सफाई दी, जिससे लखनऊ से दिल्ली तक सियासी हलचल मची है. राजभर ने कहा था 27% आरक्षण में हिस्सेदारी का मुद्दा जब लागू होगा, तब उत्‍तर प्रदेश 4 हिस्सों में बटेगा और राजभर का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. राजभर ने समझाया कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है, लंबे समय से पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश के नाम से बंटवारे की मांग है, जिस दिन भी बंटवारा होगा, चाहे आज कल परसों, पूर्वांचल में आबादी सबसे ज्यादा राजभर की है तो पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा होगा.

संबंधित वीडियो