ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे यहां सीटों का झगड़ा नहीं है. अखिलेश यादव पर हमला करते हुए राजभर ने कहा कि मुझे तो बड़ी हैरानी होती है, जब ये लोग दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात को गुलदस्ता लेकर, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंच जाते हैं. ये लोग सिर्फ दरार डालने की कोशिश करते हैं.