यूपी में मिशन 2027 पर सपा-BJP में जुबानी जंग तेज, अखिलेश का आरोप- '151 से ज्यादा अंबेडकर मूर्तियां तोड़ी'

  • 3:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर सपा और बीजेपी में तीखे हमले तेज हो गए हैं. लखनऊ में सपा की मैराथन बैठक में अखिलेश यादव ने 2027 की रणनीति बताई- हर विधानसभा में 27,000 वोट बढ़ाएंगे या यूं कहें बीजेपी का 27,000 वोट कम करेंगे. साथ ही सपा की PDA की 7वीं ऑडिट रिपोर्ट के जरिए बड़ा आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में पिछड़े दलितों अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ है और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 151 से ज्यादा मूर्तियां तोड़ी गई हैं. अखिलेश ने कहा मूर्तियां प्रतिमाएं टूट रही हैं जितनी भी ऑडिट की है एक का भी जवाब बीजेपी नहीं दे पाई. इस पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया कि सबसे ज्यादा मूर्तियां सपा राज में तोड़ी गईं, 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के गुंडे बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़े.

संबंधित वीडियो