नोएडा की सोसाइटी में AC फटने से लगी आग भीषण आग, कई फ्लैट्स जले...

नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरन्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि उसने देखते ही देखते कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (AC) में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है. लगातार चल रहे एसी के कारण यह हादसा हुआ. राहत की बात यह है कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

संबंधित वीडियो