केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुईं कोरोना पॉजिटिव

  • 0:24
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2020
केंद्रीय मत्री स्मृति ईरानी कोरोना (Smriti Z Irani) पॉजिटिव हो गई हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है. यूपी के अमेठी से सांसद और केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी संभाल रहीं स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, "यह घोषणा करते समय शब्दों की खोज करना मेरे लिए दुर्लभ है; इसलिए यहां मुझे इसे सरल रखना है. मेरा कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. और जो लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उनसे हाथ जोड़कर निवदेन करूंगी कि वो जल्द से जल्द अपनी जांच करवाएंगे"

संबंधित वीडियो