Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की मौत की वजह सामने आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. प्रतीक यादव की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया. पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर में खून का थक्का बनने के बाद हालत बिगड़ी थी. शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से प्रतीक यादव की मौत हो गई. 

संबंधित वीडियो